{"s":"dev","lang":"hi","v":{"refrain":{"l":["जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।","माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥"]},"stanza-1":{"l":["एकदंत दयावंत चार भुजा धारी।","माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी॥"]},"stanza-2":{"l":["पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा।","लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥"]},"stanza-3":{"l":["अंधन को आँख देत कोढ़िन को काया।","बाँझन को पुत्र देत निर्धन को माया॥"]},"stanza-4":{"l":["सूर श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा।","माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥"]},"stanza-5":{"l":["दीनन की लाज रखो शंभु सुतकारी।","कामना को पूर्ण करो जाऊँ बलिहारी॥"]}}}