{"s":"dev","lang":"hi","v":{"refrain":{"l":["जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।","सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी॥"]},"stanza-1":{"l":["श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी।","नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥"]},"stanza-2":{"l":["क्रीट मुकुट शीश रजित दिपत है लिलारी।","मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥"]},"stanza-3":{"l":["मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।","लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥"]},"stanza-4":{"l":["देव दनुज ऋषि मुनि सुमरिन नर नारी।","विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी॥"]}}}